Get App

वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाने की सलाह देने के एक दिन बाद गडकरी ने कहा, सरकार पहले से कर रही है काम

नितिन गडकरी ने एक दिन पहले ही कहा था कि केंद्र सरकार को ज्यादा से ज्यादा कंपनियों को वैक्सीन के प्रोडक्शन में लगाना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2021 पर 7:15 PM
वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाने की सलाह देने के एक दिन बाद गडकरी ने कहा, सरकार पहले से कर रही है काम

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि भारत सरकार इस कोशिश में लगी है कि कोरोनावायरस संक्रमण की वैक्सीन को 12 अलग-अलग प्लांट्स और कंपनियों में बनाया जाए। इससे एक दिन पहले ही नितिन गडकरी ने यह सुझाव दिया था कि ज्यादा से ज्यादा डोमेस्टिक कंपनियों को वैक्सीन बनाने के काम में लगाना चाहिए।

गडकरी ने ट्वीट करके कहा था कि कोरोनावायरस वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए सरकार को कोशिशें बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि केमिकल्स और फर्टिलाइजर्स मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने इस पूरी प्रक्रिया को उन्हें बताया है। 

गडकरी ने मंगलवार को स्वदेशी जागरण मंच के एक कार्यक्रम में कहा था, "मैंने वैक्सीन का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए सुझाव दिए हैं। मुझे यह मालूम नहीं था कि केमिकल और फर्टिलाइजर मिनिस्टर मनसुख मांडविया ने सराकर को वैक्सीन बढ़ाने की कोशिशों के बारे में बताया है।"

गडकरी ने कहा कि स्वदेशी जागरण मंच के कार्यक्रम के बाद मांडविया ने मुझे भी अपनी कोशिशों के बारे में बताया कि 12 अलग अलग प्लांट और कंपनियां वैक्सीन का प्रोडक्शन कर रही हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें