केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) आज यानी गुरुवार को केरल (Kerala) सहित दक्षिण भारतीय राज्यों (South Indian States) को कई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स (National Highway Projects) का सौगात देंगे। केंद्रीय मंत्री आज कजहाकूटम एलिवेटेड हाईवे (Kazhakoottam elevated highway) का आधिकारिक उद्घाटन और दक्षिण में कजकूटम से लेकर उत्तर में कासरगोड तक फैले नेशनल हाईवे 66 सड़क प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे।
