दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एकबार फिर ऑड-ईवन लागू कर दिया है। शुक्रवार को केजरीवाल ने बताया कि 4 नवंबर से 15 नवंबर तक राजधानी में ऑड ईवन स्कीम रहेगी। दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए सरकार यह कदम उठाती है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एकबार फिर ऑड-ईवन लागू कर दिया है। शुक्रवार को केजरीवाल ने बताया कि 4 नवंबर से 15 नवंबर तक राजधानी में ऑड ईवन स्कीम रहेगी। दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण रखने के लिए सरकार यह कदम उठाती है।
सीएम ने कहा, हम लोगों से निवेदन करेंगे कि वो पटाखे ना जलाएं। छोटी दिवाली के दिन हम एक लेजर शो करेंगे। इसके साथ ही दिल्ली सरकार बड़े पैमाने पर मास्क खरीद रही है ताकि लोगों को मुहैया कराया जा सके। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश की सरकारों के साथ मिलकर काम करती रहेगी। इसके साथ ही फसल जलाने का कोई दूसरा विकल्प भी खोजा जाएगा।
इस साल 28 अक्टूबर को दिवाली है। हर साल दिवाली के बाद राजधानी में स्मॉग बढ़ जाता है। लिहाजा इस साल सरकार ने पहले से ही प्रदूषण पर काबू पाने का इंतजाम कर रही है।
सरकार ने पहली बार यह स्कीम 2015 में लागू किया था। उस वक्त प्रदूषित हवाओं की रैंकिंग में दिल्ली काफी ऊपर थी।
2016 में भी ऑड-ईवन स्कीम को लागू किया गया था। इस स्कीम में ऑड तारीख के दिन ऑड नंबर की गाड़ियां और ईवन तारीख के दिन ईवन नंबर की गाड़ियों को ही सड़क पर चलने की इजाजत होती है। ऑड-ईवन स्कीम ग्रेडेड रिसपॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का हिस्सा है।
हालांकि दिल्ली सरकार के इस फैसले पर राजनीति शुरू हो गई है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि दिल्ली में अभी ऑड-ईवन की जरूरत नहीं है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।