ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने दिवाली से पहले राज्य के कॉन्ट्रैक्ट भर्ती कर्मचारियों (contractual employees -संविदा कर्मचारियों) को गिफ्ट दिया है। सीएम ने घोषणा की कि राज्य सरकार की नौकरियों में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती को खत्म करके 57,000 संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। सीएम के 76वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर हुई कैबिनेट की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। सीएम के ऐलान के बाद सरकार पर हर साल 1,300 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा।
