14 जनवरी को ओडिशा (Odisha) के कटक (Cuttack) में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) 'मेला' में भगदड़ (Stampede) जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉ. रंजन कुमार बारिक ने बताया कि इस घटना में एक की मौत हो गई। तीन को कटक के दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने एक महिला की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है और मृतक के परिजनों के लिए 5 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
