Get App

Karnataka: Ola, Uber और Rapido ने की किराए में कटौती, सरकार के एक नोटिस ने बढ़ा दी थी कंपनियों की चिंता

Karnataka: बढ़ती कीमतों के लिए राज्य परिवहन विभाग ने एक नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में अगले तीन दिनों के लिए बेंगलुरु (Bengaluru) में सभी एग्रीगेटर-रन ऑटो सर्विस को रोकने के लिए कहा गया था

Translated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Oct 08, 2022 पर 9:05 PM
Karnataka: Ola, Uber और Rapido ने की किराए में कटौती, सरकार के एक नोटिस ने बढ़ा दी थी कंपनियों की चिंता
Ola, Uber और Rapido ने घटाया बेस फेयर (FILE PIC)

कर्नाटक (Karnataka) में Ola, Uber और Rapido ने 8 अक्टूबर से अपना बेस फेयर (Base Fare) 60 रुपये प्रति सवारी से घटाकर 30 रुपये कर दिया है। कैब सर्विस देने वाली इन दिग्गज कंपनियों ने किराय में कटौती तब की है, जब बढ़ती कीमतों के लिए राज्य परिवहन विभाग ने एक नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में अगले तीन दिनों के लिए बेंगलुरु (Bengaluru) में सभी एग्रीगेटर-रन ऑटो सर्विस को रोकने के लिए कहा गया था।

कंपनियों का दावा है कि तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और ऑटो ड्राइवरों की आमदनी बढ़ाने के लिए बेस फेयर को बढ़ाकर 60 रुपये कर दिया गया था। बैंगलोर में किसी भी राइड पर ऑटो के किराए में तीन चीजें शामिल हैं, पहला बेस फेयर, दूसरा प्रति किलोमीटर किराया, जो सरकार ने तय किया है और तीसरा बुकिंग / सर्विस चार्ज, जो एग्रीगेटर लेता है।

इंडस्ट्री के दो सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह मुद्दा तब खड़ा हुआ, जब पिछले महीने एक ट्रिप का बेस फेयर 30 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये कर दिया गया था।

उन्होंन कहा, “डायरेक्ट बुक किए जाने वाले ऑटो के मुकाबले, एग्रीगेटर्स के साथ बुकिंग में एक 'पिक-अप' कॉम्पोनेंट भी शामिल होता है। जैसे-जैसे तेल की कीमत में बदलाव आया, पिकअप की लागत बढ़ गई और ड्राइवरों के लिए किसी भी बढ़ोतरी को नजरअंदाज कर पिक-अप करना मुश्किल हो गया था। इसके अलावा, Covid-19 के बाद पिक-अप डिस्टेंस भी बढ़ गई हैं।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें