Get App

Coronavirus Alert: दिल्ली में Covid-19 से संक्रमित मरीजों में Omicron BA.2.12.1 म्यूटेशन मिला, क्या फिर मचने वाली है तबाही?

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजीज कंट्रोल (NCDC) के डायरेक्टर डॉ सुजीत कुमार सिंह ने दिल्ली में BA.2.12.1 मिलने की पुष्टि की। हालांकि, इस बारे में उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2022 पर 1:35 PM
Coronavirus Alert: दिल्ली में Covid-19 से संक्रमित मरीजों में Omicron BA.2.12.1 म्यूटेशन मिला, क्या फिर मचने वाली है तबाही?
वैज्ञानिकों को अभी यह पता लगाना है कि नया वेरिएंट कितना घातक है। ओमीक्रॉन बीए.2 से संक्रमित ज्यादातर लोगों में हल्की बीमारी देखने को मिली थी।

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में ओमीक्रॉन का म्यूटेंट BA.2.12.1 मिला है। यह हाल में कोरोना के मामले बढ़ने की वजह हो सकता है। INSACOG के टॉप सोर्सेज ने यह जानकारी दी है। यह इंडिया का करोना वायरस जिनोमिक सर्विलांस प्रोजेक्ट है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजीज कंट्रोल (NCDC) के डायरेक्टर डॉ सुजीत कुमार सिंह ने दिल्ली में BA.2.12.1 मिलने की पुष्टि की। हालांकि, इस बारे में उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी। एनसीडी सी हेल्थ मिन्स्ट्री के तहत आता है। यह INSACOG प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहा है।

सूत्रों ने बताया है कि बीए.2.12.1 वेरिएंट दिल्ली में कोरोना के कई मरीजों के सैंपल में मिला है। पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में कोरोना के मरीजों से सैंपल लेकर जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें