Coronavirus: कोरोनावायरस संक्रमण का सबसे आम लक्षण है गले में दर्द और खराश। इस तरह के लक्षण आम सर्दी-जुकाम में भी होते हैं। ऐसे में कई बार आप कोरोनावायरस संक्रमण को आम सर्दी-जुकाम समझने की भूल कर बैठते हैं। दूसरी और इसका उल्टा भी हो सकता है। यानी आप सामान्य सर्दी-जुकाम को भी कोरोना का संक्रमण समझकर डरे हुए हों। इसलिए बेहतर है कि आम दोनों के लक्षणों में फर्क को जान लें ताकि इससे बचाव कर सकें।
