Omicron: जनवरी के अंत तक सुनामी में बदल सकता है Covid-19 की तीसरी लहर, रोजाना आ सकते हैं 10 लाख नए केस

दिसंबर के अंत से भारत में कोरोनो मामलों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है

अपडेटेड Jan 07, 2022 पर 11:19 AM
देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,71,363 हो गई है

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस (Coronavirus) के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आने लगे हैं। इस बीच, वैज्ञानिकों का कहना है कि कोरोना की तीसरी लहर (third coronavirus wave in India) इस महीने के आखिरी और फरवरी की शुरूआत में सुनामी में बदल सकती है। IISc (Indian Institute of Science)-ISI (Indian Statistical Institute) द्वारा एक नए मॉडलिंग अध्ययन की भविष्यवाणी की गई है कि जनवरी के अंत तक रोजाना 10 लाख से अधिक कोरोना के मामले आ सकते हैं।

अध्ययन में कहा गया है कि भारत में कोरोनोवायरस की तीसरी लहर जनवरी के आखिरी सप्ताह में चरम पर पहुंच सकता है, जिसका प्रभाव देशभर में फरवरी के पहले सप्ताह में देखने को मिलेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में गाइडलाइंस के मद्देनजर अलग-अलग स्तिथियां होंगी। विभिन्न राज्यों के लिए तीसरी लहर का शिखर जनवरी के मध्य से फरवरी के मध्य तक अलग-अलग होगा। इसमें कहा गया है कि भारत के लिए कोविड -19 वक्र मार्च की शुरुआत तक समतल होना शुरू हो सकता है।

Jawed Habib: हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब को महिला के बालों में थूकना पड़ा भारी, FIR दर्ज, बाद में हरकत के लिए मांगी माफी


भविष्यवाणी इस बात को ध्यान में रखते हुए की गई है कि पिछले वेरिएंट और वैक्सीनेशन से आबादी का एक हिस्सा नए वेरिएंट को लेकर अतिसंवेदनशील है। मॉडल ने माना कि या तो 30 फीसदी, 60 फीसदी या 100 फीसदी आबादी अतिसंवेदनशील है। वायरस के प्रति संवेदनशील लोगों के प्रतिशत के आधार पर, भारत में दैनिक मामले चरम के दौरान लगभग 3 लाख, 6 लाख या 10 लाख हो सकते हैं।

बता दें कि दिसंबर के अंत से भारत में कोरोनो मामलों में अचानक वृद्धि देखी जा रही है। हालांकि केंद्र सरकार इसे फ्रेश वेव कहने से बच रही है। देश में कोरोना महामारी की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड 1,17,100 नए केस सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 302 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश में अबतक कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के 3,007 मामले सामने आ चुके हैं।

24 घंटे में 1,17,100 नए मामले आने के बाद देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 3,71,363 हो गई है। वहीं, इस कोरोना महामारी से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,83,178 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे के दौरान 30,836 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3,43,71,845 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में अबतक कोरोना के कुल 3,52,26,386 केस सामने आ चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।