Get App

Chandigarh में आज एक दिन का Lockdown, यहां से लें सभी जरूरी जानकारियां

प्रशासन ने मंगलवार को नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) और वीकेंड लॉकडाउन (Weekend Lockdown) के समय को भी दो घंटे तक बढ़ा दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 21, 2021 पर 2:20 PM
Chandigarh में आज एक दिन का Lockdown, यहां से लें सभी जरूरी जानकारियां

चंडीगढ़ (Chandigarh) प्रशासन ने कोरोनोवायरस (Coronavirus) बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए रामनवमी (Ram Navami) के दिन बुधवार को शहर में एक दिन का लॉकडाउन (Lockdown) लगाया है। मामले से जुड़े एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि ये फैसला केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक वीपी सिंह बदनोर ने लिया है। उन्होंने Covid-19 की स्थिति पर वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी।

साथ ही प्रशासन ने मंगलवार को नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) और वीकेंड लॉकडाउन (Weekend Lockdown) के समय को भी दो घंटे तक बढ़ा दिया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी में अभी नाइट कर्फ्यू की रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहता है।

केंद्र शासित प्रदेश शुक्रवार को सात दिनों के लॉकडाउन का प्रस्ताव भी रखेगा। चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों में संक्रमण मामले काफी बढ़ गए हैं। शहर में कोरोना के 602 नए केस आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 35,148 हो गई। केंद्र शासित प्रदेश में अब तक बीमारी से 421 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रशासन ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान, गैर-जरूरी मूवमेंट को सख्ती से प्रतिबंधित किया जाएगा। भोजन, किराने का सामान, सब्जियों और दवाओं जैसी आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जा सकती है। इंटर-स्टेट, साथ ही जरूरी और गैर-जरूरी सामानों का इंट्र-स्टेट मूवमेंट भी जारी रहेगा।

केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक बदनोर, जो पंजाब के राज्यपाल भी हैं, ने कहा कि शहर की पुलिस को लॉकडाउन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटने और दंडित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

बदनोर ने नागरिकों से न घबराने के लिए भी कहा और कहा कि केवल महत्वपूर्ण मामलों में मेडिकल सलाह के बाद अस्पतालों में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि वे लॉकडाउन से बचने के लिए Covid-19 नियमों का पालन करें और साथ ही शहर के चिकित्सा ढांचे पर दबाव न डालें।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें