92वें एकेडमी अवॉर्ड (92nd Academy Awards) यानी मशहूर ऑस्कर अवॉर्ड्स (Oscar Awards) के 2020 के विनर्स की घोषणा हो चुकी है। लॉस एंजिलिस के डोल्बी थिएटर में हुए इस साल के ऑस्कर समारोह में साउथ कोरियन फिल्म Parasite का बोलबाला रहा है। इस फिल्म ने चार कैटेगरीज़ में ऑस्कर जीता है। वहीं जैसा कि माना जा रहा था व्हॉकिन फीनिक्स (Joaquin Phoenix) को उनके शानदार कैरेक्टर जोकर (Joker) के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।
