Padma Awards 2024: 75वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार की ओर से इस वर्ष के पद्म पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है। वर्ष 2024 के लिए भारत के राष्ट्रपति की ओर से 132 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाने की मंजूरी दी गई है। इस लिस्ट में 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। ये अवॉर्ड पाने वालों में 30 महिलाएं हैं। इसके अलावा लिस्ट में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई कैटेगरी में 8 व्यक्ति हैं। साथ ही 9 विजेता ऐसे हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं।