Get App

कुलभूषण जाधव को दूसरी बार कॉन्सुलर एक्सेस देने को तैयार नहीं पाकिस्तान

अगर पाकिस्तान यह फैसला लेता है तो यह विएना कन्वेंशन का उल्लंघन होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 13, 2019 पर 9:11 AM
कुलभूषण जाधव को दूसरी बार कॉन्सुलर एक्सेस देने को तैयार नहीं पाकिस्तान

पाकिस्तान ने गुरुवार को साफ कर दिया कि कुलभूषण जाधव को वह दूसरी बार कॉन्सुलर एक्सेस नहीं देंगे। जाधव को पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। पाकिस्तान के विदेश मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान दूसरी बार कॉन्सुलर एक्सेस नहीं देगा।

पाकिस्तान ने पहली बार 2 सितंबर को जाधव को पहला कॉन्सुलर एक्सेस दिया था। विएना कंवेंशन और इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) के फैसले के बाद पाकिस्तान ने कॉन्सुलर एक्सेस दिया था। उस वक्त इंडियन डिप्लोमैट गौरव अहलूवालिया ने एक घंटे के लिए जेल में जाधव से मुलाकात की थी।

भारत के आपत्ति जताने के बावजूद पाकिस्तानी अधिकारी भी बातचीत के दौरान वहां मौजूद रहे। पाकिस्तानी अधिकारी वहां ना सिर्फ मौजूद रहे बल्कि उनकी पूरी बातचीत रिकॉर्ड भी की। इस मीटिंग के बाद इस्लामाबाद ने एक बयान जारी करके कहा कि ट्रांसपेरेंसी के लिए इस बैठक को रिकॉर्ड किया गया था।

इस बैठक के बाद इंडिया ने भी एक स्टेटमेंट जारी किया था। इंडिया का कहना था कि  बातचीत के दौरान जाधव पर बहुत ज्यादा प्रेशर था।

पाकिस्तान के सुरक्षा बल ने 3 मार्च 2016 को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया था। पाकिस्तान का दावा था कि जाधव ईरान होते हुए पाकिस्तान पहुंचे थे। हालांकि भारत ने पाकिस्तान का यह दावा खारिज किया है। भारत का कहना है कि जाधव एक बिजनेस ट्रिप पर ईरान गए थे जहां से उन्हें अगवा कर लिया गया था। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें