Parliament Attack: देश की संसद भवन पर 13 दिसंबर 2001 को आंतकियों ने हमला कर दिया था। उसकी आज 19 वीं बरसी पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। शहीद हुए जवानों की वीरता औक बलिदान को याद किया गया, जिन्होंने संसद की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई थी।
देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीद हुए जवानों को याद करते हुए ट्वीट किया कि देश उन बहादुर शहीदों को कृतज्ञतापूर्वक याद करता है जिन्होंने 2001 में आज के दिन संसद की रक्षा करते हुए अपनी जान की बाजी लगा दी थी। हमारे लोकतंत्र के मंदिर के उन रक्षकों के महान बलिदान को याद करते हुए, हम आतंकी ताकतों को हराने के अपने संकल्प को मजबूत करते हैं।
वहीं इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पीएम साल 2001 में आज ही के दिन संसद पर हुए कायरतापूर्ण हमले को देश कभी नहीं भूलेगा. संसद की रक्षा करते हुए जिन शहीदों ने अदम्य वीरता का परिचय दिया और खुद को कुर्बान कर दिया, उन्हें देश ताउम्र याद रखेगा। भारत उन शहीदों के प्रति हमेशा शुक्रगुजार रहेगा।
We will never forget the cowardly attack on our Parliament on this day in 2001. We recall the valour and sacrifice of those who lost their lives protecting our Parliament. India will always be thankful to them.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 13, 2020
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 2001 में लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वाले माँ भारती के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन करता हूँ। कृतज्ञ राष्ट्र आपके अमर बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।
बता दें, लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने 19 साल पहले आज ही के दिन संसद पर हमला करते हुए गोलीबारी की थी। जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में ये सभी आतंकवादी मारे गए थे।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।