Get App

Parliament Attack: संसद भवन हमले की बरसी पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति और शाह ने शहीदों को किया याद

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों ने 19 साल पहले आज ही के दिन संसद पर हमला किया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 14, 2020 पर 8:52 AM
Parliament Attack: संसद भवन हमले की बरसी पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति और शाह ने शहीदों को किया याद

Parliament Attack: देश की संसद भवन पर 13 दिसंबर 2001 को आंतकियों ने हमला कर दिया था। उसकी आज 19 वीं बरसी पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। शहीद हुए जवानों की वीरता औक बलिदान को याद किया गया, जिन्होंने संसद की रक्षा करते हुए अपनी जान गंवाई थी।

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शहीद हुए जवानों को याद करते हुए ट्वीट किया कि देश उन बहादुर शहीदों को कृतज्ञतापूर्वक याद करता है जिन्होंने 2001 में आज के दिन संसद की रक्षा करते हुए अपनी जान की बाजी लगा दी थी। हमारे लोकतंत्र के मंदिर के उन रक्षकों के महान बलिदान को याद करते हुए, हम आतंकी ताकतों को हराने के अपने संकल्प को मजबूत करते हैं।

वहीं इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि पीएम साल 2001 में आज ही के दिन संसद पर हुए कायरतापूर्ण हमले को देश कभी नहीं भूलेगा. संसद की रक्षा करते हुए जिन शहीदों ने अदम्य वीरता का परिचय दिया और खुद को कुर्बान कर दिया, उन्हें देश ताउम्र याद रखेगा। भारत उन शहीदों के प्रति हमेशा शुक्रगुजार रहेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें