Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना के मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड ललित झा (Mastermind Lalit Jha Arrested) को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि झा को राष्ट्रीय राजधानी से गुरुवार रात गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि मास्टरमाइंड ललित झा ने अन्य आरोपियों को संसद में हंगामा करने के लिए प्रेरित किया था। सूत्रों ने कहा कि उसने एक अन्य आरोपी सागर शर्मा को महादेव रोड से संसद पास लेने के लिए भेजा और उसने पूरे घटना को फेसबुक पर लाइव किया। पुलिस के अनुसार, संसद की सुरक्षा में सेंध लगाना योजनाबद्ध तरीके से किया गया कृत्य था और इसे छह लोगों द्वारा अंजाम दिया गया, जिनमें से सभी अब पुलिस हिरासत में हैं।