एयर इंडिया की फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ यात्री ने की गाली-गलौज, मारपीट, दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही पुलिस के हवाले किया

एयर इंडिया (Air India) के प्रवक्ता ने कहा, “29 मई को हमारी फ्लाइट AI882 पर एक यात्री ने अनियंत्रित तरीके से व्यवहार किया। यात्री ने चालक दल के सदस्यों के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया और फिर उनमें से एक पर शारीरिक हमला भी किया।" बयान में कहा गया, "दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने के बाद यात्री ने बिना किसी कारण, आक्रामक व्यवहार जारी रखा और उसे सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया"

अपडेटेड May 30, 2023 पर 7:24 PM
Story continues below Advertisement
एयर इंडिया की फ्लाइट में क्रू मेंबर के साथ यात्री ने की गाली-गलौज, मारपीट

इन दिनों फ्लाइट में यात्रियों से जुड़ी कई हैरान और परेशान करने वाली घटनाएं सामने आई हैं। इसी कड़ी में एक यात्री एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट में केबिन क्रू के साथ गाली-गलौज और मरपीट तक कर डाली। एयरलाइन ने एक बयान जारी कर इस घटना के बारे में बताया। ये घटना 29 मई को गोवा से दिल्ली जा रही फ्लाइट AI 882 में हुई। आरोपी यात्री को सुरक्षा कर्मियों को सौंप दिया गया था।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, “29 मई को हमारी फ्लाइट AI882 पर एक यात्री ने अनियंत्रित तरीके से व्यवहार किया। यात्री ने चालक दल के सदस्यों के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार किया और फिर उनमें से एक पर शारीरिक हमला भी किया।"

बयान में कहा गया, "दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरने के बाद यात्री ने बिना किसी कारण, आक्रामक व्यवहार जारी रखा और उसे सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।" घटना की जानकारी रेगुलेटर को दे दी गई है।


एयर इंडिया ने दोहराया कि "हमारे चालक दल और यात्रियों की सुरक्षा बहुत अहम है।" प्रवक्ता ने कहा, "यात्री के इस अभद्र व्यवहार की हम कड़ी निंदा करते हैं। हम प्रभावित चालक दल के सदस्यों को हर संभव मदद देंगे।"

इससे करीब एक महीने पहले एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन की फ्लाइट पर एक यात्री ने दो केबिन क्रू सदस्यों को शारीरिक नुकसान पहुंचाया था। फ्लाइट AI 111 के दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया और FIR दर्ज की गई।

'आतंक मचाना जरूरी है भाई', हुक्का और शराब का शौकीन है साक्षी का हत्यारा साहिल, Instagram अकाउंट से हुए कई सनसनीखेज खुलासे

इस घटना के बाद DGCA ने सभी एयरलाइंस को एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें ऐसी स्थितियों से निपटने के लिए मौजूदा प्रावधानों पर जोर दिया गया है। एडवाइजरी अनियंत्रित यात्रियों से निपटने के लिए सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट (CAR) में दिए गए दिशानिर्देशों को दोहराती है।

एडवाइजरी में DGCA ने सभी एयरलाइंस के संचालन प्रमुखों से आग्रह किया है कि वे अपने पायलटों, केबिन क्रू और पोस्ट होल्डर्स को अनियंत्रित यात्रियों को संभालने के प्रभावी तरीकों के बारे में जागरूक करें।

डीजीसीए नियमों के तहत, अनियंत्रित यात्री व्यवहार को तीन लेवल में बांटा जाता है। लेवल 1 में अनियंत्रित व्यवहार जैसे शारीरिक हावभाव, मौखिक उत्पीड़न और नशा शामिल है। स्तर 2 में शारीरिक रूप से अपमानजनक व्यवहार जैसे धक्का देना, लात मारना या यौन उत्पीड़न शामिल है। लेवल 3 जानलेवा आचरण से जुड़ा है, जैसे कि एयरक्राफ्ट सिस्टम को नुकसान पहुंचाना, शारीरिक हिंसा जैसे घुटना या हत्या की कोशिश करना।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।