Get App

Pawan Khera: कांग्रेस का दावा- पवन खेड़ा को असम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

कांग्रेस के कई नेता रायपुर अधिवेशन के लिए जा रहे थे और इसी दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा पवन खेड़ा को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। कांग्रेसी नेताओं ने एयरपोर्ट पर ही बैठकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक बयान में कहा है कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) पर फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया, क्योंकि असम पुलिस (Assam police) ने उन्हें रोकने का अनुरोध किया था

Curated By: Akhileshअपडेटेड Feb 23, 2023 पर 1:44 PM
Pawan Khera: कांग्रेस का दावा- पवन खेड़ा को असम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार
कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है कि पवन खेड़ा को असम पुलिस गिरफ्तार कर अपने साल लेकर जा रही है

कांग्रेस (Congress) ने दावा किया है कि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan Kheda Arrested) को असम पुलिस (Assam police) ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है कि पवन खेड़ा को असम पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर जा रही है। गिरफ्तारी से पहले असम पुलिस के IGP L&O और स्पॉक्स प्रशांत कुमार भुइयां ने ANI से कहा कि असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग थाने में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि मामले के सिलसिले में पवन खेड़ा की रिमांड लेने के लिए असम पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई है। हमने दिल्ली पुलिस से उसे (पवन खेड़ा) गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है। स्थानीय अदालत से अनुमति लेने के बाद हम उसे असम लाएंगे।

इससे पहले खेड़ा को इंडिगो (IndiGo) की रायपुर (Raipur) जा रही फ्लाइट से उतर जाने के लिए कहा गया था। कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत के मुताबिक, कांग्रेस के कई नेता रायपुर अधिवेशन के लिए जा रहे थे और इसी दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा पवन खेड़ा को फ्लाइट से नीचे उतार दिया गया। कांग्रेसी नेताओं ने एयरपोर्ट पर ही बैठकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें