अब, अगर आप अपना बिजली का बिल पेटीएम (Paytm) के जरिए भरते हैं तो 10,000 कैशबैक पॉइंट्स (cashback points) मिलेंगे। इस ऑफर्स का फायदा केरल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और आंध्र प्रदेश के यूजर्स उठा सकते हैं।
अब, अगर आप अपना बिजली का बिल पेटीएम (Paytm) के जरिए भरते हैं तो 10,000 कैशबैक पॉइंट्स (cashback points) मिलेंगे। इस ऑफर्स का फायदा केरल, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और आंध्र प्रदेश के यूजर्स उठा सकते हैं।
कंपनी ने गुरुवार को कहा है कि पेटीएम के जरिए बिजली का बिल भरने से यूजर्स को 50 रुपये का गरंटीड कैशबैक (guaranteed cashback) मिलेगा। इस बीच, मौजूदा यूजर्स को हर बिल के पेमेंट करने पर assured reward और 10,000 कैशबैक पॉइंट्स (cashback points ) मिलेगा। जिसे यूजर्स टॉप ब्रांड्स की डील और गिफ्ट वाउचर्स के लिए भुना सकते हैं।
इन बिजली कंपनियों पर मिल रहा है ऑफर
यह ऑफर केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड (Kerala State Electricity Board Limited), उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (Uttar Pradesh Power Corporation Limited), टाटा पॉवर मुंबई (Tata Power Mumbai), अदानी इलेक्ट्रिसिटी (Adani Electricity), बेस्ट (BEST), महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (Maharashtra State Electricity Distribution Company Limited), पंजाब स्टेट पॉवर कॉरपोरेशन लिमिटेड (Punjab State Power Corporation Limited - PSPCL), आंध्र प्रदेश सदर्न पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (Andhra Pradesh Southern Power Distribution Company Limited - APSPDCL), आंध्र प्रदेश की ईस्टर्न पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (Eastern Power Distribution Company of Andhra Pradesh - APEPDCL) और आंध्र प्रदेश सेंट्रल पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (Andhra Pradesh Central Power Distribution Company Limited -APCPDCL) जैसी बिजली कंपनियों के बिजली बिल का पेमेंट करने पर लागू है।
Paytm के जरिए कैसे करें पेमेंट
पेटीएम के जरिए बिजली बिल का पेमेंट करने के लिए यूजर्स को बस अपना राज्य और सर्विस देने वाली बिजली कंपनी को सेलेक्ट करना है। इसके बाद अपना बिल नंबर या कंज्यूमर नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद पेमेंट कर देना है। इस प्रक्रिया को पूरा होने में करीब 1 मिनट से कम समय लगेगा।
कंपनी ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में कहा है कि पेटीएम अपने यूजर्स को पेटीएम यूपीआई, पेटीएम वॉलेट, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग जैसे पंसदीदा मोड चयन करने की सुविधा मुहैया कराता है। इसे तुरंत पेमेंट हो जाता है और यूजर्स को पेमेंट होने के बाद एक रसीद मिलती है। इतना ही नहीं पेटीएम SMS के जरिए और in-app नोटिफिकेशन के जरिए यूजर्स को बिल भरने की तारीख याद दिलाता रहता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।