Pegasus Spyware: 40 से ज्यादा पत्रकारों, नेताओं के फोन हैक हुए, मॉनसूत्र सत्र में हो सकता है इसका विरोध

सुप्रीम कोर्ट के जज, कारोबारियों, सरकारी अधिकारियों और एक्टिविस्ट्स के नाम भी हैकिंग के लिए लिस्ट में शामिल हैं

अपडेटेड Jul 19, 2021 पर 4:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

इजरायली स्पाईवेयर "Pegasus" के इस्तेमाल से हैकिंग के लिए भारतीय मंत्रियों, विपक्षी नेताओं और पत्रकारों के फोन नंबर एक डेटाबेस में मिले हैं। वायर और अन्य पब्लिकेशंस की रिपोर्ट में बताया गया है कि नामी वकीलों, कारोबारियों, सरकारी अधिकारियों, एक्टिविस्ट्स और अन्यों के नाम भी 300 से अधिक वेरिफाइड मोबाइल नंबरों की लिस्ट में हैं।

यह स्पाईवेयर केवल सरकारों को उपलब्ध कराया जाता है।

इनमें केंद्र सरकार के दो मंत्रियों, तीन प्रमुख विपक्षी नेताओं, सुरक्षा संगठनों के मौजूदा पूर्व प्रमुखों और 40 से अधिक पत्रकारों के फोन नंबर शामिल हैं। वायर ने रिपोर्ट में यह जानकारी देने के साथ ही बताया है कि वह इन नामों का खुलासा करेगी।

लिस्ट में शामिल नंबरों में एक सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज का है। हालांकि, यह पुष्टि नहीं हुई है कि यह जज इस नंबर का अभी भी इस्तेमाल कर रहे हैं या नहीं।

विपक्षी नेताओं ने जासूसी से जुड़े स्कैंडल की रिपोर्ट सामने आने पर केंद्र सरकार को घेरा है। इस मुद्दे को लेकर सोमवार से शुरू हो रहे संसद के मॉनसूत्र सत्र में भी हंगामा हो सकता है।

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने स्कैंडल की रिपोर्ट को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को घेरा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "हम जानते हैं कि वो आपके फोन पर हर चीज को पढ़ रहे हैं।"


डेटा के एनालिसिस से पता चलता है कि इनमें से अधिकतर लोगों को 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले 2018 से 2019 के बीच निशाना बनाया गया था।

Pegasus की बिक्री करने वाली इजरायली कंपनी NSO Group ने आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि वह इस स्पाईवेयर की बिक्री केवल सरकारों को करती  है। इसके साथ ही उसने मानहानि का मुकदमा करने की चेतावनी दी है।

केंद्र सरकार ने हैकिंग में शामिल होने से मना किया है। सरकार का कहना है कि विशेष लोगों पर सरकार की ओर से निगरानी किए जाने के आरोपों का कोई आधार नहीं है। सूचना के अधिकार (RTI) से जुड़े एक पुराने प्रश्न के उत्तर का हवाला देते हुए सकार ने कहा कि सरकारी एजेंसियों की ओर से बिना अनुमति के कोई हैकिंग नहीं की गई।

हालांकि, सरकार ने Pegasus स्पाईवेयर को खरीदने या इसके इस्तेमाल से पूरी तरह इनकार नहीं किया है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।