पेंशन शंखनाद महारैली: OPS की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे सैकड़ों सरकारी कर्मचारी, विपक्ष ने भी दिया समर्थन

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम ज्वाइंट फोरम फॉर रेस्टोरेशन ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम (JFROPC) और नेशनल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन (NJCA) के बैनर तले पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग के लिए यह महारैली आयोजित कर रहे हैं।’’ ‘पेंशन शंखनाद महारैली’ (Pension Shankhnaad Maharally) में प्रदर्शनकारियों ने नई पेंशन योजना (New Pension Scheme) का विरोध करते हुए कहा कि वे रिटायरमेंट के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं

अपडेटेड Oct 01, 2023 पर 9:43 PM
Story continues below Advertisement
पेंशन शंखनाद महारैली: OPS की मांग को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटे सैकड़ों सरकारी कर्मचारी

पुरानी पेंशन योजना (Old Pension Scheme) की बहाली की मांग को लेकर 20 से ज्यादा राज्यों के केंद्र और राज्य सरकार के हजारों कर्मचारी दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramleela Maidan) में जमा हुए। ‘पेंशन शंखनाद महारैली’ (Pension Shankhnaad Maharally) में प्रदर्शनकारियों ने नई पेंशन योजना (New Pension Scheme) का विरोध करते हुए कहा कि वे रिटायरमेंट के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम ज्वाइंट फोरम फॉर रेस्टोरेशन ऑफ ओल्ड पेंशन स्कीम (JFROPC) और नेशनल ज्वाइंट काउंसिल ऑफ एक्शन (NJCA) के बैनर तले पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग के लिए यह महारैली आयोजित कर रहे हैं।’’

ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के राष्ट्रीय संयोजक और महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने कहा, "जो कर्मचारी एक जनवरी 2004 के बाद सरकारी सेवा में शामिल हुए हैं, वे नई पेंशन योजना का कड़ा विरोध कर रहे हैं। कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि उन्हें पुरानी पेंशन योजना से वंचित कर दिया गया है और नई पेंशन योजना में शामिल होने को मजबूर किया गया है।"


विपक्ष ने दिया समर्थन

कांग्रेस ने भी पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहे केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों को समर्थन दिया। इसने दावा किया कि राष्ट्रीय राजधानी में महारैली में उमड़ी भारी भीड़ से पता चलता है कि बीजेपी सरकार के दिन अब गिनती के रह गए हैं।

AICC महासचिव, संगठन, केसी वेणुगोपाल ने कहा, "ये OPS विरोध प्रदर्शन हमारे स्टील फ्रेम, सरकारी अधिकारियों, सत्तारूढ़ शासन के खिलाफ गुस्से को दिखाते हैं।"

वेणुगोपाल ने X पर कहा, "हमने कांग्रेस शासित राज्यों में OPS लागू किया, क्योंकि ये उनका अधिकार है। 20 लाख लोगों की ये भीड़ एक कहानी कहती है - बीजेपी के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने पंजाब में पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी है और इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखा है।

GST Collection : सितंबर में जुटाए गए 1.62 लाख करोड़ रुपये, FY24 में चौथी बार 1.6 लाख करोड़ का आंकड़ा पार

केजरीवाल ने X पर कहा, "हम OPS को वापस लाने की सरकारी कर्मचारियों की मांग का पुरजोर समर्थन करते हैं। NPS कर्मचारियों के खिलाफ अन्याय है। हमने पंजाब में OPS लागू किया है और दिल्ली सरकार के कर्मचारियों के लिए इसे लागू करने के लिए केंद्र को लिखा है। कुछ दूसरी गैर-बीजेपी सरकारों ने भी इसे लागू किया है।"

पेंशन शंखनाद महारैली में प्रदर्शनकारियों ने नई पेंशन योजना का विरोध करते हुए कहा कि वे रिटायरमेंट के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। एक जनवरी 2004 के बाद सरकारी सेवा में आए कर्मचारी नई पेंशन योजना का पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का समर्थन किया और कहा, "ऐतिहासिक! दिल्ली का रामलीला मैदान निजीकरण, NPS, 'इस बार जुमला सरकार नहीं चलेगी' के खिलाफ नारों से गूंज उठा।"

उन्होंने X पर कहा, "कांग्रेस कर्मचारियों की OPS मांग को पूरा समर्थन देती है। कांग्रेस ने इसे छत्तीसगढ़, राजस्थान और हिमाचल में लागू किया है। जैसे ही केंद्र में सरकार बनेगी, हम इसे पूरे देश में लागू करेंगे।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।