Get App

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या रहा आज का रेट

पेट्रोल और डीजल के नए रेट आज यानी बुधवार को जारी हो गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 22, 2021 पर 10:18 AM
Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी, जानें आपके शहर में क्या रहा आज का रेट

Petrol Diesel Price Today 22th Sep 2021: पेट्रोल और डीजल के नए रेट आज यानी बुधवार को जारी हो गए हैं। तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17वें दिन कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। आखिरी बार 5 सितंबर को रेट में में बदलाव किया गया था, तब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ता हुआ था। जानें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव..

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
श्रीगंगानगर 113.07 102.31
इंदौर 109.67 97.49
भोपाल 109.63 97.43
जयपुर 108.13 97.76
मुंबई 107.26 96.19
पुणे 106.82 94.3
बेंगलुरु 104.7 94.04
पटना 103.79 94.55
कोलकाता 101.62 91.71
दिल्ली 101.19 88.62
चेन्नई 98.96 93.26
नोएडा 98.52 89.21
लखनऊ 98.3 89.02
चंडीगढ़ 97.4 88.35
रांची 96.21 93.57

स्रोत: IOC

ऐसे चेक करें आज के नए दाम

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें