PIB Fact Check: इन दिनों डिजिटल की दुनिया तेजी से बढ़ रही है। स्मार्टफोन और इंटरनेट आम आदमी के लिए एक जरूरी हिस्सा बन गया है। टेक्नोलॉजी ने बहुत से काम को आसान कर दिया है। लेकिन इससे जितना काम आसान हुआ है। उतना खतरा भी बढ़ता जा रहा है। यूजर्स को आकर्षित करने के लिए कई टेलीकॉम कंपनियां कई तरह के ऑफर्स लॉन्च करते रहते हैं। लेकिन कई बार साइबर अपराध करने वाले भी फ्री इंटरनेट का लालच देकर लाखों रुपये का चूना लगा देते हैं।
