Get App

PM Kisan Samman Nidhi: नए साल में इस दिन किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये, लिस्ट में चेक करें अपना नाम

PM Kisan Samman Nidhi: नए साल पर करोड़ों किसानों को मोदी सरकार तोहफा देने की तैयारी में है। सरकार अगले महीने पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किश्त जारी कर सकती है। ऐसे में देश के किसान पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। इसके साथ ही पता कर सकते हैं कि लिस्ट में उनका नाम है या नहीं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2022 पर 4:37 PM
PM Kisan Samman Nidhi: नए साल में इस दिन किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये, लिस्ट में चेक करें अपना नाम
पीएम किसान सम्मान निधि से 8 करोड़ से ज्यादा किसान जुड़े हुए हैं

PM Kisan Samman Nidhi: देश में ज्यादातर किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। बहुत से ऐसे किसान हैं जिन्हें फसल का नुकसान झेलना पड़ता है। ऐसे में केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के मकसद से कई योजनाएं चलाती है। इसी तरह की एक योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) है। इस निधि के 12 किश्तों में किसानों को पैसे दिए जा चुके हैं। देश के करोड़ों किसान 13वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि किसानों को अगले महीने यानी जनवरी महीने में 13वीं किश्त जारी की जा सकती है।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को हर साल 6000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। किसानों को ये पैसे 3 किश्तों में दिए जाते हैं। हर एक किश्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। 4 महीने में एक बार किश्त मिलती है। साल 2018 में इस योजना की शुरुआत की गई थी।

लाभार्थी लिस्ट से कट सकता है नाम

इन दिनों पीएम किसान योजना से लाभ हासिल करने वाले किसानों का वेरिफिकेशन चल रहा है। इस स्कीम से कई लोगों ने गलत तरीके से लाभ लिया है। जिनकी पहचान करके उनका नाम हटाया जा रहा है। किसी वजह से आपका नाम भी बाहर ना हो जाए, इसलिए समय पर ई-केवाईसी और लैंड रिकॉर्ड्स का वेरिफिकेशन जरूर करा लेना चाहिए। इसके साथ ही लाभार्थी लिस्ट में अपना नाम चेक करते रहना चाहिए। दरअसल, 12वीं किश्त के दौरान कई किसानों के नाम काटे गए थे। सिर्फ उत्तर प्रदेश से ही 21 लाख किसानों के नाम लिस्ट से हटाए गए थे। पीएम किसान सम्मान निधि से 8 करोड़ से ज्यादा किसान जुड़े हुए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें