Get App

PM Kisan Samman Nidhi: जल्द जारी होगी 13वीं किश्त, इन किसानों नहीं मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए क्यों

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि रके तहत लाभार्थी किसानों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। इस योजना का अवैध तरीके से लाभ उठाने वालों के खिलाफ सरकार सख्त रूख अपना रही है। पीएम किसान सम्मान निधि की 12 किश्तों में पैसे आ चुके हैं। अब 13वीं किश्त अगले हफ्ते आने की उम्मीद जताई जा रही है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jan 15, 2023 पर 2:44 PM
PM Kisan Samman Nidhi: जल्द जारी होगी 13वीं किश्त, इन किसानों नहीं मिलेंगे 2000 रुपये, जानिए क्यों
पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं

PM Kisan Samman Nidhi: मोदी सरकार देशभर के किसानों के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है। इन्हीं में से एक योजना का नाम पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Yojana) योजना है। नए साल की शुरुआत हो चुकी है, और किसानों को अब अपनी 13वीं किश्त (13th Installment pm kisan) का बेसब्री से इंतजार है। किसानों का यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। कहा जा रहा है कि 13वीं किश्त 23 जनवरी तक जारी की जा सकती है। हालांकि अभी तक इस मामले में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए अगर आपने अभी तक e-KYC जैसी अन्य जरूरी शर्तों को पूरा नहीं किया तो आपके पैसे अटक सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम किसान सम्मान निधि की 13वीं किश्त के पैसे उन्हीं किसानों के अकाउंट में आएंगे। जिन किसानों ने e-KYC करा लिया है। अगर आपने e-KYC नहीं कराया है तो पैसे अटक सकते हैं। पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके e-KYC की जा सकती है। ई-मित्र केंद्र पर जाकर आधार कार्ड के जरिए बायोमेट्रिक सिस्टम से e-KYC करा सकते हैं।

इन किसानों के खिलाफ सरकार सख्त

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। इस योजना का अवैध तरीके से लाभ उठाने वाले लोगों के खिलाफ सरकार सख्त रूख अपना रही है। 12वीं किश्त के दौरान अकेले उत्तर प्रदेश से 21 लाख से अधिक लोगों का नाम काट दिए गए थे। ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बड़े पैमाने पर नाम कटे गए थे। बता दें भूलेखों के सत्यापन में फर्जी पाए गए लोगों को सरकार की ओर से नोटिस भी भेजा जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें