PM Kisan: सरकार ने पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना की 11वीं किश्त के लाभार्थी किसानों की लिस्ट जारी कर दी है। किसान काफी समय से किश्त का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने 1 जनवरी 2022 को 10वीं किश्त जारी की थी। सूत्रों के मुताबिक सरकार इस बार मई के अंत तक किश्त ट्रांसफर कर सकती है। सरकार ने पिछले साल मई में पैसे ट्रांसफर किये थे। हालांकि, सरकार की तरफ से 11वीं किश्त का पैसा ट्रांसफर करने को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है।
आप अपना स्टेटस जरूर चेक कर सकते हैं कि उस पर क्या लिखा हुआ है। आपका नाम 11वीं किश्त की लिस्ट में है या नहीं।
- पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का विकल्प मिलेगा
- यहां Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
- नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं।
- आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद Get Data पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।
- यदि आपको FTO is generated and Payment confirmation is pending लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब मतलब है कि आपका अमाउंट प्रोसेस हो रहा है।
मोदी सरकार हर साल देती है 6000 रुपये
मोदी सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये पीएम किसान योजना के तहत तीन किश्तों में देती है। सरकार का मकसद किसानों की इनकम दोगुनी करना है। योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर करती है। 4 महीने में एक किश्त आती है और हर किश्त में 2,000 रुपये देती है। अब तक मोदी सरकार 10 किश्त ट्रांसफर कर चुकी है और अब 11वीं किश्त आनी है।