PM kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री कार्यालय (Prime Ministers Office -PMO) की एक आधिकारिक रिलीज में कहा गया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 9 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 9 वीं किस्त जारी करेंगे।
पीएम किसान सम्मान निधि की इस नई किस्त में 19,500 करोड़ रुपये 9.75 करोड से ज्यादा किसानों को ट्रांसफर किए जाएंगे।
