PM Kisan: सरकार पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना की 11वीं किश्त इस महीने ट्रांसफर कर सकती है। किसान काफी समय से 11वीं किश्त का इंतजार कर रहे हैं। किसान पहले अपना स्टेटस जरूर चेक कर लें। क्या आपके स्टेटस पर FTO is generated लिखा नजर आ रहा है। आइए जानते हैं क्या है इसका मतलब और कब आएगी अगली किश्त..
क्या अगले महीने आएंगे किसानों के खाते में पैसे?
ऐसी खबरें आ रही थी कि सरकार अप्रैल महीने में पैसा ट्रांसफर कर सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सरकार अगले इस महीने मई में 11वीं किश्त ट्रांसफर कर सकती है। मोदी सरकार ने अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है। इस बीच सरकार ने आधार OTP के जरिये e-KYC करने की सेवा फिर शुरू कर दी है। सरकार ने ये सेवा कुछ दिन पहले सस्पेंड कर दी थी।
आप अपना स्टेटस जरूर चेक कर सकते हैं कि उस पर क्या लिखा हुआ है। आपना नाम 11वी किश्त की लिस्ट में है या नहीं।
FTO is generated: क्या स्टेटस पर लिखी है ये बात
- पहले पीएम किसान (PM Kisan) की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- यहां आपको राइट साइड पर Farmers Corner का विकल्प मिलेगा
- यहां Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां नया पेज खुल जाएगा।
- नए पेज पर आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक विकल्प को चुनिए। इन तीन नंबरों के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके अकाउंट में पैसे आये या नहीं।
- आपने जिस विकल्प का चुनाव किया है, उसका नंबर भरिए। इसके बाद Get Data पर क्लिक करें।
- यहां क्लिक करने के बाद आपको सभी ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। यानी कौनसी किश्त कब आपके खाते में आई और किस बैंक अकाउंट में क्रेडिट हुई।
- यदि आपको FTO is generated and Payment confirmation is pending लिखा हुआ दिख रहा है तो इसका मतलब मतलब है कि आपका अमाउंट प्रोसेस हो रहा है।
मोदी सरकार हर साल देती है 6000 रुपये
मोदी सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये पीएम किसान योजना के तहत तीन किश्तों में देती है। सरकार का मकसद किसानों की इनकम दोगुनी करना है। योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर करती है। 4 महीने में एक किश्त आती है और हर किश्त में 2,000 रुपये देती है। अब तक मोदी सरकार 10 किश्त ट्रांसफर कर चुकी है और अब 11वीं किश्त आनी है।