टाइम मैगजीन (Time Magazines) की 2021 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee), सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के CEO अदार पूनावाला (Adar Poonawalla) ने जगह बनाई है। CNN पत्रकार फरीद जकारिया (Fareed Zakaria) ने पीएम मोदी के बारे में लिखा है।
टाइम ने बुधवार को 2021 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की अपनी वार्षिक सूची का खुलासा किया। नेताओं की एक ग्लोबल लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ड्यूक और डचेस ऑफ ससेक्स प्रिंस हैरी और मेघन शामिल हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान पर कब्जा कर सरकार बनाने वाले तालिबान के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर भी इस सूची में हैं।
गुजरात: आज नहीं होगा भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल का शपथग्रहण, पूरी कैबिनेट में बदलाव पर BJP में घमासान
टाइम पत्रिका 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची को 6 प्रमुख कैटेगरी- पायनियर, आर्टिस्ट, लीडर, आइकन, टाइटन और इनोवेटर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक कैटेगरी में दुनिया भर के व्यक्तित्वों की एक सूची जारी की जाती है।
मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची को सबसे शक्तिशाली और भरोसेमंद सूचियों में से एक माना जाता है। प्रत्येक व्यक्ति को मैगजीन के संपादकों द्वारा उनके असाधारण कार्य के लिए चुना जाता है, और सूची में आने को संबंधित व्यक्तित्व के लिए एक सम्मान माना जाता है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
