Get App

PM Modi in France: भारतीय समुदाय से मिलकर बोले मोदी- मैं वादे भुलाने वाला नेता नहीं

पीएम मोदी का यूनेस्को के हेडक्वार्टर में जोर-शोर से स्वागत हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 25, 2019 पर 1:10 PM
PM Modi in France: भारतीय समुदाय से मिलकर बोले मोदी- मैं वादे भुलाने वाला नेता नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपनी फ्रांस यात्रा पर भारतीय समुदाय को संबोधित किया। यहां यूनेस्को के हेडक्वार्टर में उनका जोर-शोर से स्वागत हुआ। पीएम ने कहा कि भारतीयों ने दोनों देशों को गर्व करने का मौका दिया है।

मोदी ने कहा- जब मैं 4 साल पहले फ्रांस आया था, तो हजारों की संख्या में भारतीयों से संवाद का अवसर मिला था। मुझे याद है, तब मैंने आपसे एक वादा किया था। मैंने कहा था कि भारत आशाओं और आकांक्षाओं के नए सफर पर निकलने वाला है। आज जब मैं आपके बीच आया हूं तो कह सकता हूं कि हम न सिर्फ उस सफर पर निकल पड़े, बल्कि 130 करोड़ भारतवासियों के सामूहिक प्रयासों से भारत तेज़ गति से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि इस बार फिर देशवासियों ने अधिक प्रचंड जनादेश देकर हमारी सरकार को समर्थन दिया है

 उन्होंने कहा कि वो वादे भुलाने वाले नेता नहीं हैं, वो वादे याद कराते हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीयों ने दोनों देशों को गर्व करने का मौका दिया है। वहीं, भारत में फ्रांस के फुटबॉल के ज्यादा फैन हैं। फ्रांस की जीत की खुशी भारत में भी मनाई जाती है।

पीएम ने भारत-फ्रांस की दोस्ती को अटूट बताते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध समानता, आजादी और भाईचारे जैसे समान मूल्यों पर टिके हुए हैं। फ्रांस और भारत के संबंध कई क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहे हैं।

मोदी ने कहा कि आज अगर भारत और फ्रांस दुनिया के बड़े खतरों से लड़ने में नजदीकी सहयोग कर रहे हैं तो उसका कारण भी यह साझा मूल्य ही है। चाहे वह आंतकवाद हो या फिर क्लाइमेट चेंज। लोकतंत्र के मूल्यों को इन खतरों से बचाने की हमारी सामूहिक जिम्मेदारी को हमने भली भांति स्वीकारा है।

उन्होंने कहा-  आजकल हम 21वीं सदी के INFRA की बात करते हैं। IN प्लस FRA यानि INDIA और FRANCE का Alliance: Solar Infra से लेकर Social Infra तक, Technical Infra से लेकर Space Infra तक, Digital Infra से लेकर Defence Infra तक, भारत और फ्रांस का संबंध मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें