PM Modi Tamil Nadu, Kerala and Lakshadweep visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (2 जनवरी) से तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम मोदी मंगलवार सुबह तिरुचिरापल्ली पहुंचे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और राज्यपाल आरएन रवि ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने भारतीदासन यूनिवर्सिटी के 38वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। बाद में वह तिरुचिरापल्ली इंटरनेशनल पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे, जिसे ₹1,100 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। पीएम मोदी तमिलनाडु में 19,850 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
