तीस हाजरी कोर्ट में वकीलों और पुलिस की भिडंत अब आर-पार की लड़ाई में आ चुकी है। मंगलवार को दिल्ली पुलिस के जवान पुलिस हेड क्वार्टर के बाहर सड़क पर उतर गए और काली पट्टी बांधकर वकीलों के धरना प्रदर्शन किया। पुलिस का कहना है कि वकीलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, उन्हें डर बना हुआ है कि दिल्ली पुलिस के जवानों पर शहर भर में कहीं भी हमला हो सकता है। पुलिस का कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए। धरना प्रदर्शन के चलते सड़क ब्लॉक हो गई है। हालात को संभालने के लिए दिल्ली पुलिस के आला अफसर लगातार पुलिस कर्मियों को मना रहे हैं। गृह मंत्रालय ने इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस से अब तक क्या कार्रवाई हुई, इसकी रिपोर्ट मांगी है।
