पंजाब में AAP नेता के सीने में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती, शिरोमणि अकाली दल पर लगा आरोप

पंजाब में पंचायती चुनाव हो रहे हैं। इस बीच एक बार फिर से माहौल गर्मा गया है। आम आदमी पार्टी नेता और अकाली दल के बीच बहस के दौरान गोली चल गई। जिसमें आप नेता मनदीप सिंह बराड़ को गोली लग गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शिरोमणि अकाली दल के एक नेता ने गोली चलाई है

अपडेटेड Oct 06, 2024 पर 1:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मनदीप सिंह को जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इलाज के लिए डीएमसी लुधियाना रेफर दिया है।

पंजाब में पंचायत चुनाव के बीच फाजिल्का जिले के जलालाबाद में एक फायरिंग की वारदात सामने आई है। यहां के ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर (BDPO) के दफ्तर के बाहर आम आदमी पार्टी (AAP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वर्करों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि मौके पर गोलियां चल गईं। इस दौरान AAP के सरपंच उम्मीदवार मनदीप सिंह बराड़ के सीने पर गोली लगी है। उसे सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर DMC रेफर किया गया है। कैंडिडेट की हालत नाजुक बताई जा रही है। AAP नेताओं का आरोप है कि SAD नेताओं ने उम्मीदवार को गोली मारी है।

इस हमले की आम आदमी पार्टी ने कड़ी आलोचना की है। आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि लोकतंत्र में इस हिंसा को कई जगह नहीं है। जलालाबाद में हमारे सरपंच उम्मीदवार के सीने में गोली मार दी गई है। सरपंच प्रत्याशी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं।

अकाली दल पर गोली चलाने का आरोप


जलालाबाद से आप विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने दावा किया कि अकाली दल के नेता वरदेव सिंह मान ने पार्टी नेता पर गोली चलाई है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि पूर्व सांसद ज़ोरा सिंह मान के बेटे मान बीडीपीओ कार्यालय में एक स्कूल से जुड़ी फाइल के बारे में पूछताछ करने गए थे, लेकिन उन्हें मदद देने से मना कर दिया गया। मना करने के बाद कार्यालय के बाहर तनाव बढ़ गया। जिसके कारण मान और बराड़ के बीच काफी कहासुनी हो गई। इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद भी मामला नहीं थमा, और फायरिंग शुरू हो गई। फाजिल्का के SSP वरिंदर सिंह बराड़ जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में मामले की जानकारी लेने पहुंचे थे।

पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही

गोल्डी कंबोज ने कहा कि मनदीप बराड़ सीने में गोली लगने से जख्मी हुआ है l जबकि, दूसरे व्यक्ति के हाथ में गोली लगी है l वहीं, SSP का कहना है कि इस मामले में पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी l उनका कहना है कि नोनी मान अपने स्कूल के विवाद के कारण BDPO दफ्तर पहुंचे थे। वहां दफ्तर के बाहर इनकी बहस हुई। इसके बाद यह वारदात सामने आई।

Haryana Exit Poll: कांग्रेस चुनाव जीती तो क्या कुमारी शैलजा बनेंगी मुख्यमंत्री? भूपेंद्र हुड्डा ने दिए बड़े संकेत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।