लुधियाना पश्चिमी जिले से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की देर रात गोली लगने से मौत हो गई है। यह हादसा उनके घर पर हुआ है। बताया जा रहा है कि गोगी के सिर में गोली लगी है। इसके बाद पूरे इलाके में अफरा - तफरी मच गई। गोली लगने के बाद उन्हें लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि जब यह घटना हुई, विधायक अपने कमरे में अकेले थे। अपनी लाइसेंसी पिस्टल को साफ करते हुए गुरप्रीत बस्सी गोगी की गोली लगने से मौत हो गई है।
