समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के मुखिया जयंत चौधरी के बीच चुनावी गठबंधन पर सहमति कायम होने के बाद आज मेरठ में सपा-रालोद की पहली संयुक्त रैली से गठबंधन के चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी। दोनों पार्टियों के बीच आगामी यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर मंथन चल रहा है। सपा-रालोद गठबंधन की पहली रैली में भारी भीड़ जुटाने के लिए दोनों दलों के नेता शिद्दत से जुटे हैं।
