Get App

Ambedkar Row: आंबेडकर को लेकर चंडीगढ़ नगर निगम में जंग! BJP और कांग्रेस के पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई, देखें वीडियो

Ambedkar Row: कांग्रेस संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर को लेकर संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कथित अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी पार्टियां अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ इन दिनों कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है

Akhileshअपडेटेड Dec 24, 2024 पर 5:01 PM
Ambedkar Row: आंबेडकर को लेकर चंडीगढ़ नगर निगम में जंग! BJP और कांग्रेस के पार्षदों के बीच जमकर हाथापाई, देखें वीडियो
Ambedkar Row: चंडीगढ़ नगर निगम की बैठक में विवाद इतना बढ़ गया कि पार्षदों के बीच हाथापाई भी हो गई

Ambedkar Row: चंडीगढ़ नगर निगम में संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर को लेकर मंगलवार (24 दिसंबर) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के पार्षदों के बीच हाथापाई हो गई। निगम की बैठक के दौरान एक प्रस्ताव को लेकर डॉ. भीमराव आंबेडकर के विषय पर कांग्रेस और बीजेपी के पार्षद बच्चों की तरह लड़ने लगे। यह घटनाक्रम चंडीगढ़ नगर निगम की आम सभा की बैठक के दौरान तब हुआ, जब कांग्रेस और AAP पार्षदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। कांग्रेस और आप नेताओं ने शाह के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस अमित शाह की टिप्पणी के खिलाफ इन दिनों कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। वह इस सप्ताह को 'आंबेडकर सम्मान सप्ताह' के रूप में मना रही है।

बीजेपी पार्षदों ने कांग्रेस पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के समय में आंबेडकर को छोटा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पिछले मंगलवार को संविधान पर राज्यसभा में बहस का जवाब देते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था, "अभी एक फैशन बन गया है... आंबेडकर, आंबेडकर, ....। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।" शाह के इस बयान के लिए विपक्षी दलों के नेताओं ने उनकी तीखी आलोचना की है।

कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की 26 दिसंबर को होने वाली बैठक में महात्मा गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने के 100 साल पूरे होने का उत्सव मनाने के साथ ही बाबा साहेब आंबेडकर का कथित तौर पर अपमान किए जाने के मुद्दे को भी जोर-शोर से उठाया जाएगा। विपक्ष का कहना है कि उनका अमित शाह के इस्तीफे एवं माफी की मांग पर जोर देने का सिलसिला जारी रहेगा।

मुख्य विपक्षी दल का कहना है कि देश यह सवाल लगातार पूछ रहा है कि शाह माफी मांगेंगे या इस्तीफा देंगे? कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्रकारों से बातचीत में यह भी कहा कि पार्टी शाह की माफी और इस्तीफे की मांग पर जोर देना जारी रखेगी। इस पर कार्य समिति की बैठक में विस्तृत चर्चा होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें