Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात

पंजाब के मनसा जिले में 29 मई को मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना से एक दिन पहले राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी

अपडेटेड Jun 04, 2022 पर 4:19 PM
Story continues below Advertisement
29 मई को मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी थी

दिवंगत गायक-अभिनेता से नेता बने शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला (Siddhu Moosewala) के माता-पिता ने आज शनिवार को चंडीगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की। यह मुलाकात भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चंडीगढ़ मुख्यालय में हुई।

सूत्रों के मुताबिक, परिवार गृहमंत्री से मांग की है कि हत्याकांड की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। आपको बता दें कि सिद्धू की पिछले महीने मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

अमित शाह बीजेपी नेताओं के साथ एक बैठक के लिए इस समय पंजाब में हैं। इस दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है। मूसेवाला का परिवार गायक की हत्या की NIA और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों से जांच की मांग कर रहा है। इन मांगों पर बैठक में सिद्धू मूसेवाला के परिवार और गृह मंत्री शाह के बीच भी चर्चा हुई।


ये भी पढ़ें- Monkeypox vs COVID: कोरोना को टक्कर दे रहा है मंकीपॉक्स, मिलते-जुलते हैं दोनों के लक्षण, जानिए कैसे करें पहचान?

अमित शाह से पहले शुक्रवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की थी। मान सुबह करीब 10 बजे मूसा गांव स्थित मूसेवाला के घर पहुंचे और उनके परिवार के साथ करीब एक घंटे के समय बिताया। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर मूसेवाला के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

पंजाब के मनसा जिले में 29 मई को मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड से एक दिन पहले पंजाब सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस ले ली थी। 27 वर्षीय मूसेवाला को कई गोलियां लगी थीं। हमले के समय वह जवाहरके गांव में अपनी जीप में थे। उन्होंने हाल में हुए विधानसभा चुनाव में मनसा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर विजय सिंगला से हार गए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।