आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से हटने की घोषणा के बाद, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने रविवार को केजरीवाल को राजनीति में शामिल न होने की अपनी सलाह दोहराई। उन्होंने कहा कि आप नेता ने कभी उनकी बात नहीं सुनी और आखिरकार वही हुआ जो होना था। न्यूज एजेंसी PTI ने हजारे के हवाले से कहा, “मैंने उनसे शुरू से ही कहा था कि आपको राजनीति में नहीं आना चाहिए बल्कि लोगों की सेवा करनी चाहिए। हमने कई सालों तक साथ काम किया है और उन्हें भी यही बात बताई है। उन्होंने कभी मेरी बात नहीं सुनी और आज जो होना था वह हो गया।”
