दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) से भी कोई राहत नहीं मिली। अदालत ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया है। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में ही रहना होगा। दिल्ली HC ने मुख्य याचिका के साथ-साथ याचिकाकर्ता की अंतरिम रिहाई की अर्जी पर 2 अप्रैल तक ED से जवाब मांगा है।
