दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने रविवार को दावा किया कि अगर प्रवर्तन निदेशालय (ED) को रोक दिया जाए और PMLA की धारा 45 को रद्द कर दिया जाए तो कोई भी नेता अपनी पार्टी बदलकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल नहीं होगा। इतना ही नहीं केजरीवाल ने यह भी दावा किया किया अगर यह काम हो गया तो शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) एवं वसुंधरा राज (Vasundhara Raje) जैसे बीजेपी नेता खुद की पार्टी बना सकते हैं।
