दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने तिहाड़ जेल में इंसुलिन का उपयोग करने की अनुमति मांगने वाली अपनी याचिका पर सुनवाई के दौरान शुक्रवार (19 अप्रैल) को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) में कहा, "48 बार घर से भेजे गए खाने में वह केवल 3 आम खाए। एक बार नवरात्रि प्रसाद के रूप में आलू पुरी खाई।" इसके अलावा केजरीवाल ने अपने डॉक्टर के साथ प्रतिदिन 15 मिनट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कंसल्टेशन की अनुमति का अनुरोध किया है।
