Khatauli Bypoll Results: खतौली उपचुनाव में RLD प्रत्याशी मदन भैया की जीत, BJP से छिनी सीट

खतौली सीट बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी को मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक मामले में सजा सुनाए जाने के कारण उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते खाली हुई थी

अपडेटेड Dec 08, 2022 पर 6:32 PM
Story continues below Advertisement
Khatauli Bypoll Results: मदन भैया को 97 हजार 139 मत मिले, जबकि राजकुमारी को 74 हजार 996 वोट हासिल हुए

Khatauli Bypoll Results 2022: उत्तर प्रदेश की खतौली (Khatauli) विधानसभा सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के प्रत्याशी मदन भैया (Madan Bhaiya) ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राजकुमारी सैनी (Rajkumari Saini) को 22143 मतों से हराकर भगवा पार्टी से यह सीट छीन ली है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणाम के मुताबिक मदन भैया को 97 हजार 139 मत मिले, जबकि राजकुमारी को 74 हजार 996 वोट हासिल हुए। हार-जीत का अंतर 22 हजार 143 मतों का रहा।

इसके साथ ही राज्य विधानसभा में राष्ट्रीय लोकदल के विधायकों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। खतौली सीट बीजेपी विधायक विक्रम सिंह सैनी को मुजफ्फरनगर दंगों से जुड़े एक मामले में सजा सुनाए जाने के कारण उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते खाली हुई थी।

बीजेपी ने इस सीट पर उनकी पत्नी राजकुमारी सैनी को उम्मीदवार बनाया था। यह सीट सपा गठबंधन के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल को मिली थी, जिसने यहां मदन भैया को प्रत्याशी बनाया था। मतगणना की शुरुआत से ही राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी ने मजबूत बढ़त बना ली थी जो अंत तक बरकरार रही।


मैनपुरी में डिंपल यादव की प्रचंड जीत

समाजवादी पार्टी (SP) के लिए अच्छी खबर है। मैनपुरी लोकसभा चुनाव (Mainpuri Loksabha Elections) में डिंपल यादव (Dimple Yadav) अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य (Raghuraj Singh Shakya) को भारी मतों से हरा दिया है। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिंपल यादव ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए बीजेपी के पूरी तरह से पसीने छुड़ा दिए। डिंपल यादव ने 2.5 लाख से अधिक वोटों से बीजेपी प्रत्याशी को मात दी है। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने करीब 2,88,461 वोटों से जीत दर्ज की है। डिंपल यादव को कुल 6,18,120 वोट मिले, वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 3,29,659 वोट मिले।

ये भी पढ़ें- Mainpuri Bypoll Results: मैनपुरी में डिंपल यादव की बड़ी जीत, BJP के रघुराज शाक्य को ढाई लाख से अधिक वोटों से दी मात

रामपुर सदर विधानसभा उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। रामपुर में बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने आजम खान के करीबी सपा उम्मीदवार आसिम राजा (Asim Raja) को हरा दिया है। बीजेपी के आकाश सक्सेना (Akash Saxena) ने सपा के आसिम राजा को 33,702 वोट से हरा दिया है। जबकि खतौली में उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की शुरुआती मतगणना के रुझानों में डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रघुराज सिंह शाक्य से करीब दो लाख मतों से आगे हैं। उन्हें मैनपुरी सदर और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्रों में काफी मजबूत बढ़त मिली है। खतौली सीट पर डाक मत पत्र राउंड में पिछड़ने वाले रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने मतगणना के ताजा आंकड़ों में भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी पर करीब 4,000 मतों से बढ़त बना ली है। रालोद, सपा का सहयोगी दल है।

रामपुर में बीजेपी की जीत

रामपुर सदर विधानसभा उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। रामपुर में बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने आजम खान के करीबी सपा उम्मीदवार आसिम राजा (Asim Raja) को हरा दिया है। बीजेपी के आकाश सक्सेना (Akash Saxena) ने सपा के आसिम राजा को 33,702 वोट से हरा दिया है।

ये भी पढ़ें- Rampur Bypoll 2022: रामपुर उपचुनाव में BJP की जीत, आकाश सक्सेना ने आजम खान के करीबी आसिम राजा को दी मात

मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण खाली हुई थी, जबकि रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीट क्रमशः सपा विधायक आजम खान और बीजेपी विधायक विक्रम सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण खाली हुई थी। इनमें से मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र सपा के गढ़ माने जाते हैं।

इन सीटों के उपचुनाव के तहत इसी महीने पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। गुजरात और हिमाचल प्रदेश की विधानसभा चुनावों के साथ-साथ इन लोकसभा और विधानसभा के महत्वपूर्ण उपचुनाव हुए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।