Rampur Bypoll 2022: रामपुर उपचुनाव में BJP की जीत, आकाश सक्सेना ने आजम खान के करीबी आसिम राजा को दी मात

Bypoll Results Live Updates: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) की उम्मीदवार डिंपल यादव जीत गई हैं

अपडेटेड Dec 08, 2022 पर 4:59 PM
Story continues below Advertisement
BJP के आकाश सक्सेना ने सपा के उम्मीदवार आसिम राजा को 33,702 मतों से हराया

Rampur Bypoll 2022: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) की उम्मीदवार डिंपल यादव जीत गई हैं। जबकि रामपुर सदर विधानसभा उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। रामपुर में बीजेपी उम्मीदवार आकाश सक्सेना ने आजम खान के करीबी सपा उम्मीदवार आसिम राजा (Asim Raja) को हरा दिया है। बीजेपी के आकाश सक्सेना (Akash Saxena) ने सपा के आसिम राजा को 33,702 वोट से हरा दिया है। जबकि खतौली में उसकी सहयोगी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव की शुरुआती मतगणना के रुझानों में डिंपल यादव अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के रघुराज सिंह शाक्य से करीब दो लाख मतों से आगे हैं। उन्हें मैनपुरी सदर और जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्रों में काफी मजबूत बढ़त मिली है। खतौली सीट पर डाक मत पत्र राउंड में पिछड़ने वाले रालोद प्रत्याशी मदन भैया ने मतगणना के ताजा आंकड़ों में भाजपा उम्मीदवार राजकुमारी सैनी पर करीब 4,000 मतों से बढ़त बना ली है। रालोद, सपा का सहयोगी दल है।

मैनपुरी लोकसभा सीट सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण रिक्त हुई है जबकि रामपुर सदर और खतौली विधानसभा सीट क्रमशः सपा विधायक आजम खां और बीजेपी विधायक विक्रम सैनी को अलग-अलग मामलों में सजा सुनाए जाने के कारण खाली हुई हैं। इनमें से मैनपुरी लोकसभा और रामपुर सदर विधानसभा क्षेत्र सपा के गढ़ माने जाते हैं।


इन सीटों के उपचुनाव के तहत इसी महीने पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। गुजरात और हिमाचल प्रदेश की विधानसभा चुनावों के साथ-साथ इन लोकसभा और विधानसभा के महत्वपूर्ण उपचुनाव हुए थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।