Get App

Azaan Row: मस्जिदों में लाउडस्पीकर के मुद्दे पर संजय राउत बोले- महाराष्ट्र में अजान की आवाज तय करने के लिए जारी किया चुका है नोटिस

Sanjay Raut ने कहा कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर डेसीबल का लेवल क्या होना चाहिए इसे लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्रालय की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2022 पर 2:17 PM
Azaan Row: मस्जिदों में लाउडस्पीकर के मुद्दे पर संजय राउत बोले- महाराष्ट्र में अजान की आवाज तय करने के लिए जारी किया चुका है नोटिस
मस्जिदों में लाउडस्पीकर बजने का विवाद अब कर्नाटक में भी फैल गया है

मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर को बंद करने की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे की मांग के बाद राज्य में सियासी घमासान तेज हो गया है। इस बीच, शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने भी राज्य के मस्जिदों को अजान की आवाज तय करने को लेकर नोटिस जारी किया है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री ने नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि अजान करते समय डेसिबल स्तर कितना होना चाहिए। बता दें कि MNS प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों के लाउडस्पीकर बंद किए जाने की शनिवार को मांग की थी।

राज ठाकरे ने की थी लाउडस्पीकर को बंद करने की मांग

राज ठाकरे ने मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली में कहा था कि मस्जिदों में लाउडस्पीकर इतनी तेज आवाज में क्यों बजाए जाते हैं? अगर इसे नहीं रोका गया तो मस्जिदों के बाहर स्पीकर पर तेज आवाज में हनुमान चालीसा बजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मैं प्रार्थना या किसी विशेष धर्म के खिलाफ नहीं हूं। मुझे अपने धर्म पर गर्व है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें