Beed Sarpanch Murder: महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी का हत्या के मामले में आया था नाम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा, "महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने आज अपना इस्तीफा दे दिया है। मैंने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए इसे राज्यपाल के पास भेज दिया है।" मुंडे के साथ कराड के करीबी संबंधों को देखते हुए फडणवीस ने महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता से सरकारी पद से इस्तीफा देने को कहा

अपडेटेड Mar 04, 2025 पर 12:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Beed Sarpanch Murder: महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा, करीबी सहयोगी का हत्या के मामले में आया था नाम

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया, क्योंकि उनके एक करीबी सहयोगी का नाम बीड जिल में एक सरपंच की हत्या के सिलसिले में बतौर आरोपी सामने आया था। ये हत्या दिसंबर में हुई थी। यह घटना तब हुई जब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे मुंडे को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्री पद से इस्तीफा देने को कहा था। इससे पहले मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड को मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में कथित भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था।

फडणवीस ने इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा, "महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने आज अपना इस्तीफा दे दिया है। मैंने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए इसे राज्यपाल के पास भेज दिया है।"

CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि फडणवीस के निर्देश के बाद सोमवार रात उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ उनकी बैठक हुई, जहां दोनों महायुति नेताओं ने देशमुख हत्या मामले में CID ​​की चार्जशीट के नतीजों के साथ-साथ दो संबंधित मामलों पर चर्चा की, जिनमें कराड को मास्टरमाइंड बताया गया है।


उन्होंने बताया कि मुंडे के साथ कराड के करीबी संबंधों को देखते हुए फडणवीस ने महाराष्ट्र के मंत्री और NCP नेता से सरकारी पद से इस्तीफा देने को कहा।

परली तहसील के मासजोग गांव के तीन बार सरपंच रहे 45 साल के देशमुख का 9 दिसंबर 2024 को अपहरण कर लिया गया, उन्हें प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। घटना से पहले कथित तौर पर वह जबरन वसूली की कोशिश का विरोध कर रहे थे।

पुलिस ने कराड और अन्य आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) लगाया है। इसके अलावा, राज्य-CID ​​ने संतोष देशमुख हत्या मामले और दो संबंधित मामलों में बीड की एक अदालत में 1,200 पेज की चार्जशीट दाखिल की है।

'खिलाड़ियों को तो अकेला छोड़ दो...': रोहित शर्मा विवाद में खेल मंत्री की एंट्री, कांग्रेस-TMC नेताओं को दी नसीहत, शमा मोहम्मद के बयान को बताया 'शर्मनाक'

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।