Bihar: STET उम्मीदवारों पर लाठीचार्ज, BJP ने नीतीश-तेजस्वी सरकार को बताया 'अंधी', जांच के हुए आदेश

बीजेपी बिहार ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, ये सरकार अंधी है क्या, जो तिरंगे पर लाठी हांकती है। ये सरकार बहरी है क्या, कारतूस दागने वाले को कलम का रहनुमा बना दिया

अपडेटेड Aug 22, 2022 पर 6:14 PM
Story continues below Advertisement
बिहार में STET उम्मीदवारों पर का लाठीचार्ज

Bihar: भारतीय जनता पार्टी की बिहार (BJP Bihar) यूनिट ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के जरिए पार्टी ने नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव सरकार (Nitish Tejashwi Government) को निशाना बनाया है। वीडियो एक विरोध प्रदर्शन के दौरान शूट किया गया था। इसमें एक युवक पर पुलिस को लाठीचार्ज करते हुए दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि हड़ताल बेरोजगारी के खिलाफ बुलाई गई थी।

बीजेपी बिहार ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, "ये सरकार अंधी है क्या, जो तिरंगे पर लाठी हांकती है। ये सरकार बहरी है क्या, कारतूस दागने वाले को कलम का रहनुमा बना दिया। इन्हें कुर्सी पर बैठे रहने की बीमारी है, पकड़कर बिठा दो, बैसाखियों के बल चलती है, लंगड़ी है। एक के लिए शौक है, एक के लिए मौज है और जनता के लिए मजबूरी है।"

सोशल मीडिया पर काफी शेयर होने के बाद बिहार उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि विद्यार्थियों(STET) से अपील है कि धैर्य रखें। हम काम कर रहे हैं। हमारी रोज़गार और नौकरी को लेकर ही लड़ाई रही है।


न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उन्होंने कहा, "विद्यार्थियों (STET) से अपील है कि धैर्य रखें। हम काम कर रहे हैं। हमारी रोजगार और नौकरी को लेकर ही लड़ाई रही है। हमने 15 अगस्त को ऐलान किया है कि 10 लाख नौकरी देंगे और उसके अलावा भी रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे और 20 लाख को रोजगार मिलेगा।"

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, "पटना में विरोध मार्च निकालने वाले छात्रों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया गया था, जिसमें ADM एक STET उम्मीदवार की पिटाई कर रहे थे। जांच समिति बना दी गई। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

नीतीश कुमार ने इस महीने की शुरुआत में लालू यादव की RJD के साथ दोबारा सरकार बनाने का एक अप्रत्याशित कदम उठाया। उन्होंने 2017 में छोड़े महागठबंधन में दोबारा जान फूंक दी।

Gujarat Election: 'बस के यात्रियों से AAP को वोट करने के लिए कहें ड्राइवर, कंडक्टर', गुजरात में अरविंद केजरीवाल ने खोली वादों की पोटली

इसके बाद ये भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि नीतीश कुमार 2024 में प्रधान मंत्री पद की दौड़ के लिए विपक्ष की पसंद के रूप में उभर सकते हैं।

जबकि नीतीश ने कहा है कि वह अभी तक ऐसी किसी भी संभावना पर विचार नहीं कर रहे हैं। तेजस्वी ने रविवार को न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर विचार किया जाता है, तो वह एक मजबूत उम्मीदवार हो सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।