Gujarat Election: 'बस के यात्रियों से AAP को वोट करने के लिए कहें ड्राइवर, कंडक्टर', गुजरात में अरविंद केजरीवाल ने खोली वादों की पोटली

Gujarat Election: अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि गुजरात के लोग दुखी हैं और राज्य में पिछले 27 सालों के बीजेपी शासन के अहंकार का खामियाजा भुगत रहे हैं

अपडेटेड Aug 22, 2022 पर 4:29 PM
Story continues below Advertisement
गुजरात में अरविंद केजरीवाल ने खोली वादों की पोटली

Gujarat Election: दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कहा कि उनके डिप्टी मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को दिल्ली के स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए भारत रत्न दिया जाना चाहिए, लेकिन केंद्र सरकार राजनीतिक उद्देश्यों के कारण उन्हें परेशान कर रही है। अरविंद केजरीवाल पांचवीं बार अपने गुजरात दौरे पर पहुंचे।

एक महीने में गुजरात के अपने पांचवें दौरे पर आए केजरीवाल ने कहा, "न्यूयॉर्क टाइम्स ने हमारे शिक्षा मॉडल की सराहना की है।" केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि सिसोदिया की सराहना करने के बजाय उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।

केजरीवाल ने यह भी आशंका जताई कि सिसोदिया को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा, "मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है। कौन जानता है कि मुझे भी गिरफ्तार किया जा सकता है। यह सब गुजरात विधानसभा चुनाव को देखते हुए किया जा रहा है।


केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोग दुखी हैं और राज्य में पिछले 27 सालों के बीजेपी शासन के अहंकार का खामियाजा भुगत रहे हैं।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में बस ड्राइवरों और कंडक्टरों से विधानसभा चुनाव में यात्रियों से आम आदमी पार्टी को वोट देने का अनुरोध करने को कहा।

वहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी केजरीवाल के साथ गुजरात पहुंचे। उन्होंने कहा, "आज मैं गुजरात को अरविंद केजरीवाल जी की तरफ से शिक्षा गारंटी देने आया हूं।

- हर बच्चे को फ्री और शानदार शिक्षा दी जाएगी।

- हर सरकारी स्कूल शानदार बनेंगे।

- टीचर्स की भर्ती की जायेगी।

- दिल्ली की तरह प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ने से रोकेंगे।

वहीं अरविंद केजरीवाल ने गुजरात सरकार का आभार जताया क्योंकि, उन्होंने शहीद सैनिकों के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया।

इसके साथ ही उन्होंने अपनी दो और मांगे भी रखीं-

- शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को भी एक-एक करोड़ रुपए मिले।

- 10 दिन में पिछले 5 साल के शहीद सैनिकों के परिवारों को राशि दें, नहीं तो हम सरकार बनाते ही 10 दिन में देंगे।

अरविंद केजरीवाल ने गुजरात के लोगों को हेल्थ गारंटी दी-

- हर एक का अच्छा और मुफ़्त इलाज।

- सभी टेस्ट, दवाइयां, ऑपरेशन मुफ्त।

- हर गांव और वार्ड में मोहल्ला क्लीनिक।

- सरकारी अस्पतालों को ठीक कर शानदार बनाएंगे।

- रोड एक्सीडेंट में घायल व्यक्ति का इलाज मुफ्त।

मनीष सिसोदिया का बड़ा दावा- 'BJP ने भेजा संदेश, CBI-ED के केस बंद करने का दिया ऑफर'

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने नई आबकारी नीति पर कहा, "केंद्र, LG और एजेंसी का अफसरों पर दबाव था, इसलिए उन्होंने नई पॉलिसी के तहत दुकानों की नीलामी से मना कर दिया।"

उन्होंने कहा, "हमारे पास पुरानी Policy के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था। अगर हम ऐसा न करते तो सारी दुकानें बंद हो जाती और गुजरात की तरह नकली शराब बिकनी शुरू हो जाती।"

गुजरात में और क्या बोले केजरीवाल-

- गुजरात में जो शराबबंदी लागू है, हम उसे लागू रखेंगे, लेकिन हम गैर कानूनी शराब का धंधा नहीं करेंगे।

- BJP वाले 10 हजार करोड़ की शराब का धंधा करते हैं। हम अपनी पार्टी को गैर कानूनी शराब का धंधा करके नहीं चलाएंगे।

- गुजरात के स्टेट ट्रांसपोर्ट के कच्चे कर्मचारियों की तनख़्वाह बहुत कम है। वो प्रदर्शन कर रहे हैं। मैं एलान करता हूं AAP सरकार बनने के 1 महीने के अंदर सभी मांगे मानी जाएंगी।

- सभी कंडक्टरों, ड्राइवर्स हर यात्री से कहें कि वो झाड़ू को वोट देकर गुजरात में बदलाव लाएं।

-BJP को शर्म नहीं आती? जिस मनीष सिसोदिया को भारत रत्न देना चाहिए, जिस व्यक्ति को पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था सौंप देनी चाहिए। PM को इन्हें बुलाकर शिक्षा मॉडल को समझना चाहिए उसपर CBI Raid कराते हो। सारा समाज इस छापेमारी से नाराज है। इससे क्या देश का भला होगा?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।