बिहार: BJP छोड़ RJD के साथ सरकार बनाने पर JDU का सामने आया बड़ा बयान, नीतीश ने बुलाई विधायकों-सांसदों की बैठक

JDU नेता आरपीसी सिंह के इस्तीफे के बाद से ही बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है। खबरें की मानें तो सत्ताधारी गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है

अपडेटेड Aug 08, 2022 पर 2:50 PM
Story continues below Advertisement
बिहार में एक बार फिर बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन टूट सकता है

बिहार में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के गठबंधन पर आशंकाओं के बादल मंडराने लगे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी के बीच लंबे समय से चली आ रही तनातनी अब चरम पर पहुंच गई है। JDU नेता आरपीसी सिंह (RCP Singh) के इस्तीफे के बाद से बिहार की सियासत ने एक नया मोड़ ले लिया है।

कभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेहद करीबी माने जाने वाले आरपीसी सिंह को इस बार राज्यसभा का टिकट नहीं दिया गया। इसी कारण उन्हें मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा।

इस बीच भ्रष्टाचार के आरोपों पर आरसीपी सिंह को जेडीयू के नोटिस के बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद बिहार ही राजनीति में सियासी हलचल तेज हो गए है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्तमान सियासी घमासान पर आज शाम पार्टी के सभी सांसदों की बैठक बुलाई है।


ये भी पढ़ें- नोएडा: महिला से अभद्रता करने वाला श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का इनाम, गालीबाज नेता के अवैध कब्जे पर चला सीएम योगी का बुलडोजर

सभी सांसदों को सोमवार शाम तक पटना पहुंचने का निर्देश दिया गया है। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में बीजेपी के साथ गठबंधन पर भी विचार हो सकता है।

तेजस्वी यादव भी हुए सक्रिय

आरजेडी नेता तेजस्‍वी यादव ने भी अपने पार्टी के सभी विधायकों को अगले कुछ दिनों तक पटना में ही रहने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान तेजस्‍वी पार्टी के सभी विधायकों से मुलाकात करेंगे। इतना ही नहीं पटना में कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक होने जा रही है। कांग्रेस के सभी विधायक इस बैठक में शिरकत करेंगे। कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान ने न्यूज 18 को बताया कि बैठक में बिहार की मौजूदा राजनीतिक हालात पर प्रमुख रूप से चर्चा होगी।

JDU का सामने आया बड़ा बयान

इस बीच, जेडीयू के सांसद रामप्रीम मंडल ने बड़ा बयान देते हुए सोमवार को कहा कि वह आज यानी 8 अगस्‍त को पटना पहुंच रहे हैं। न्यूज 18 के मुताबिक, रामप्रीत मंडल ने कहा कि हो सकता है कि उनके पटना पहुंचने से पहले ही कुछ हो जाए। हालांकि जेडीयू सांसद ने कहा कि मुख्‍यमंत्री जो भी कहेंगे वही मान्य होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन टूट सकता है। खबर है कि 11 अगस्त तक दोनों सहयोगी पार्टियां अलग हो सकती हैं। राज्य में एक बार फिर JDU और मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है।

एक बार फिर टूट सकता है BJP-JDU गठबंधन

रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में किसी भी वक्त बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन टूट सकता है। खबर है कि 11 अगस्त तक दोनों सहयोगी पार्टियां अलग हो सकती हैं। राज्य में एक बार फिर JDU और मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की सरकार बनने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक से दो दिन के अंदर जेडीयू बीजेपी से अलग होने का ऐलान कर सकती है।

11 अगस्त तक बन सकती है नई सरकार

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी, लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस के साथ मिलकर वैकल्पिक सरकार बनाने की तैयारी में जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस कोशिश के तहत नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से फोन पर बात की है। नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से मिलने का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि 11 अगस्त तक राज्य में नई सरकार बन सकती है।

जेडीयू बीजेपी पर अपनी पार्टी तोड़ने का आरोप लगा रही है। जेडीयू हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दे चुके आरसीपी सिंह के जरिए टूट की कोशिश का आरोप लगा रही है। सूत्रों ने बताया कि नीतीश कुमार की पार्टी के ज्यादातर विधायक मध्यावधि चुनाव नहीं चाहते। ऐसे में सीएम आरजेडी, लेफ्ट फ्रंट और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने के विकल्प तलाश रहे हैं।

उपेंद्र कुशवाहा ने 26 जुलाई को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को जमीन खरीद की लिस्ट के साथ पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि 2013 से 2022 से बीच आरसीपी सिंह ने काफी जमीनें खरीदी हैं और इनमें अनियमितताएं पाई गई है। इस आरोप ने राज्य में राजनीति में भूचाल ला दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।