Get App

Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, BJP से तोड़ा गठबंधन

बिहार के राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि सभी सांसद और विधायक आम सहमति पर हैं कि हमें NDA छोड़ देना चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2022 पर 4:56 PM
Bihar Political Crisis: नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, BJP से तोड़ा गठबंधन
नीतीश कुमार अब तेजस्वी यादव की पार्टी RJD के साथ मिलकर नई सरकार बनाएंगे

बिहार में सरकार बदलने की अटकलों के बीच नीतीश कुमार (Nitish Kumar ) ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही बिहार में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के बीच एक बार फिर गठबंधन टूट गया है।

बिहार के मुख्यमंत्री और JDU नेता नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज शाम 4 बजे राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान (Phagu Chauhan) से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है।

ये भी पढ़ें- बिहार में BJP-JDU का गठबंधन टूटा, RJD के साथ मिलकर नई सरकार बनाएंगे नीतीश कुमार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतीश कुमार ने 160 विधायकों के समर्थन के साथ नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया। नीतीश कुमार आरजेडी की अगुवाई वाली महागठबंधन के साथ फिर बिहार में नई सरकार बनाने जा रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें