Bihar Political News: 23 नवंबर को बिहार उपचुनाव में एनडीए को बहुत बड़ी सफलता मिली हो लेकिन इस चुनाव ने प्रदेश में एनडीए गठबंधन के बीच आपसी मतभेद को सामने ला दिया है। पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन के बेटे और शिवहर से विधायक चेतन आनंद ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें उन्होंने जहां चिराग पासवान से बिहार एनडीए में होने को लेकर सवाल पूछे है तो वहीं जन सुराज और प्रशांत किशोर के साथ उनके रिश्तों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
